राहु–केतु 2027 | आपके जीवन और दुनिया के लिए इस गोचर के क्या संकेत हैं?ज्योतिषाचार्य जगजीत सिंह वालिया Rahu–Ketu 2027 | What and the WorldBy Astrologer Jagjit Singh Walia · From the Heart ❤️ Astrology · From the Heart ❤️ Astrology
For many people, the names Rahu and Ketu are enough to bring a sense of fear. When they change signs, the first question I hear is, “What will happen to me?” My first question is a little different. “What is this transit asking you to pay attention to?”
Rahu and Ketu sit opposite each other, six signs apart. Together, they activate an axis in the horoscope. In a birth chart, that axis can bring attention to relationships, ambition, finances or spiritual life. In mundane astrology, I also study it for what it may suggest about nations and the wider world.
Rahu and Ketu have different ways of teaching
Rahu represents attachment, desire and illusion. It amplifies what we want and can make us believe that one more achievement, one more possession or a little more recognition will finally satisfy us. Ketu represents detachment, inner feeling and the search for meaning. It asks what still matters once the excitement of getting what we wanted has passed.
Both have a spiritual side. Rahu brings us face to face with our desires. Ketu asks us to look at what lies beneath them. In my reading, Ketu can rein in Rahu. The more clearly we see what drives us, the less likely we are to be carried away by it.
The December shift and the themes of 2027
In the chart I am reading for the December transition into 2027, most planets are grouped on one side of the Rahu–Ketu axis, with Saturn in Pisces on the other. I see this as a period of heightened ambition and sharper reactions. Rahu in Capricorn can bring a more aggressive pursuit of power, status and results. As Saturn and Jupiter enter later phases of the cycle, I expect these pressures to become more visible in public life. Ketu, meanwhile, draws attention inward, towards spiritual practice and self-examination.
The nakshatras add another layer to this reading. I trace Rahu’s movement through nakshatras ruled by the Sun, Moon and Mars, and Ketu’s through those ruled by Mercury, Saturn and Jupiter. On Rahu’s side, the symbolism of the eight Vasus brings material ambition into focus, alongside questions of identity, pride and the mind. On Ketu’s side, Ashlesha stands out. It is ruled by Mercury and associated with the Sarpa, or serpent deities. I read its lesson as a call to watch where greed, obsession or the desire to control others begins to shape our decisions.
What the transit may bring for each sign
I expect Rahu’s influence to be especially noticeable for Capricorn, Virgo and Taurus, and Ketu’s for Cancer, Scorpio and Pisces. In my sign-based reading, Pisces and Virgo have the strongest potential for gains, followed by Scorpio and Taurus. The third and eleventh houses are important to this assessment, bringing personal effort, contacts and gains into focus. The individual birth chart will shape how these themes play out.
Sign
What to pay attention to
Aries
Review deals and commitments carefully. Give business and personal partnerships the attention they need.
Taurus
Protect your public image and handle relationships with siblings and close associates thoughtfully. Avoid speculative bets.
Gemini
Think before speaking or making promises. Give extra attention to spending, payments and financial commitments.
Cancer
Take care with agreements and business partners. Make room for an honest conversation with your spouse or partner before making major decisions.
Leo
Make time for spiritual practice. Give court matters, loans and outstanding paperwork steady attention.
Virgo
Consistent work and the right contacts may open doors. Choose opportunities you can follow through on.
Libra
Pursue your goals with discipline. Watch for greed when an opportunity looks tempting, and follow through when the work becomes demanding.
Scorpio
Your own initiative and dependable contacts may help you make progress. Be selective about whom you trust with important plans.
Sagittarius
Give family finances and sensitive conversations extra care. Be clear about what you can commit to.
Capricorn
Manage your public image carefully and give your marriage or close relationship the same attention you give your ambitions.
Aquarius
Think twice about unnecessary travel, spending for appearances and investments made in haste.
Pisces
Supportive networks and steady effort may bring gains. Keep your spiritual routine steady as opportunities increase.
What I see for the world in 2027
In my mundane astrology reading, I see the possibility of sharper differences between parts of Europe and the Americas and several Asian nations. India and China may advance rapidly in technology while also facing domestic strains. I would watch for periods of heightened social unrest in both countries and parts of their neighbourhood.
I see technology and space becoming more contested areas, with nations taking a more assertive approach to strategic competition. I would also watch Russia and its neighbourhood for a significant event involving a prominent public figure.
On the personal side, I expect more talk of occult practices and black magic during this period. My advice is to stay grounded if someone tries to use that fear to influence you. Give your attention to what you can practise every day: honest conduct, sincere prayer and charity within your means.
Even when the nodes are difficult in a birth chart, I believe our choices matter. Keep your intentions clear, your promises honest and your actions consistent.
This is Astrologer Jagjit Singh Walia, from the heart. ❤️
राहु–केतु 2027 | आपके जीवन और दुनिया के लिए इस गोचर के क्या संकेत हैं?
ज्योतिषाचार्य जगजीत सिंह वालिया · From the Heart ❤️ Astrology
राहु और केतु का नाम सुनते ही बहुत से लोगों के मन में डर बैठ जाता है। जब इनका राशि परिवर्तन होता है, तो सबसे पहला सवाल यही आता है, “मेरे साथ क्या होगा?” मैं एक और सवाल पूछना चाहूँगा, “यह गोचर आपको अपने जीवन में किस बात पर ध्यान देने के लिए कह रहा है?”
राहु और केतु कुंडली में छह राशियों की दूरी पर, एक-दूसरे के ठीक सामने रहते हैं। इनका गोचर कुंडली के दो आमने-सामने वाले भावों को सक्रिय करता है। व्यक्ति की कुंडली में इसका संबंध रिश्तों, महत्वाकांक्षा, धन या आध्यात्मिक जीवन से हो सकता है। देश और दुनिया के संकेत समझने के लिए मैं इसी स्थिति को मुंडेन ज्योतिष की दृष्टि से भी देखता हूँ।
राहु और केतु की सीख अलग है
राहु मोह, इच्छा और भ्रम का प्रतीक है। वह हमारी चाहत को बढ़ाता है। कभी लगता है कि थोड़ी और सफलता, थोड़ा और धन या थोड़ी और पहचान मिल जाए, तो मन को संतोष हो जाएगा। केतु वैराग्य, भीतर की अनुभूति और आत्मचिंतन से जुड़ा है। वह पूछता है कि इच्छा पूरी होने की खुशी बीत जाने के बाद भी आपके लिए क्या मायने रखता है।
दोनों का अपना आध्यात्मिक पक्ष है। राहु हमारी इच्छाओं को सामने लाता है और केतु हमें उनके पीछे की वजह देखने को कहता है। मेरी दृष्टि में केतु, राहु की अति पर अंकुश लगा सकता है। जब हमें समझ आता है कि कोई इच्छा हम पर इतनी हावी क्यों है, तो उसके असर में बह जाने की संभावना कम होती है।
दिसंबर से शुरू होने वाला बदलाव और 2027 के संकेत
दिसंबर से 2027 में प्रवेश की जिस ग्रह-स्थिति का मैं अध्ययन कर रहा हूँ, उसमें अधिकांश ग्रह राहु–केतु अक्ष के एक ओर हैं और शनि दूसरी ओर मीन राशि में हैं। मेरे आकलन में यह समय महत्वाकांक्षा बढ़ा सकता है और प्रतिक्रियाओं को तीखा बना सकता है। मकर में राहु सत्ता, प्रतिष्ठा और परिणाम पाने की होड़ को तेज कर सकता है। आगे शनि और गुरु के प्रभाव से ये दबाव सार्वजनिक जीवन में और स्पष्ट हो सकते हैं। वहीं केतु का झुकाव साधना और आत्मचिंतन की ओर रहेगा।
नक्षत्र इस गोचर को समझने में एक और परत जोड़ते हैं। राहु के क्रम में सूर्य, चंद्रमा और मंगल के नक्षत्र आते हैं, जबकि केतु के क्रम में बुध, शनि और गुरु के नक्षत्र हैं। राहु की ओर अष्ट वसुओं का प्रतीक भौतिक महत्वाकांक्षा को सामने लाता है। साथ ही आत्मसम्मान, अहंकार और मन की इच्छाओं से जुड़े सवाल भी उठते हैं। केतु की ओर आश्लेषा विशेष है। आश्लेषा के स्वामी बुध हैं और इसके देवता सर्प माने जाते हैं। मेरे लिए इसका संदेश है कि अपने फैसलों में लोभ, वासना और दूसरों पर नियंत्रण की इच्छा को पहचानें।
बारह राशियों के लिए संकेत
मेरे आकलन में मकर, कन्या और वृषभ पर राहु का प्रभाव अधिक स्पष्ट रह सकता है। कर्क, वृश्चिक और मीन के लिए केतु के संकेत अधिक महत्वपूर्ण हो सकते हैं। लाभ की दृष्टि से मीन और कन्या आगे दिखती हैं, उसके बाद वृश्चिक और वृषभ। इस आकलन में तीसरे और ग्यारहवें भाव की भूमिका है, जिनका संबंध अपने प्रयास, संपर्कों और लाभ से है। व्यक्तिगत परिणाम आपकी जन्मकुंडली पर निर्भर करेंगे।
राशि
किस बात पर ध्यान दें
मेष
सौदे और समझौते ध्यान से पढ़ें। व्यावसायिक और निजी साझेदारी में अपनी अपेक्षाएँ साफ रखें।
वृषभ
अपनी सार्वजनिक छवि और भाई-बहनों या करीबी लोगों से रिश्तों पर ध्यान दें। सट्टेबाज़ी से बचें।
मिथुन
बोलने और वादा करने से पहले सोचें। खर्च, लेन-देन और आर्थिक प्रतिबद्धताओं में सावधानी रखें।
कर्क
समझौतों और साझेदारी में सावधानी रखें। बड़े फैसलों से पहले जीवनसाथी से खुलकर बात करें।
सिंह
साधना के लिए समय निकालें। अदालती मामलों, कर्ज़ और उनसे जुड़े कागज़ात पर नियमित ध्यान दें।
कन्या
लगातार प्रयास और सही संपर्क नए अवसर दे सकते हैं। वही काम चुनें जिसे आप आगे तक निभा सकें।
तुला
लक्ष्य पाने की जल्दी में लोभ से बचें। जिन कामों की ज़िम्मेदारी ली है, उन्हें समय पर पूरा करें।
वृश्चिक
अपने प्रयास और भरोसेमंद संपर्कों से आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। अपनी महत्वपूर्ण योजनाएँ सोच-समझकर साझा करें।
धनु
परिवार में धन और संवेदनशील मुद्दों पर बातचीत सोच-समझकर करें। उतनी ही ज़िम्मेदारी लें जितनी निभा सकें।
मकर
अपनी सार्वजनिक छवि को संभालें। काम की महत्वाकांक्षा के साथ जीवनसाथी और रिश्तों को भी समय दें।
कुंभ
अनावश्यक यात्राओं, दिखावे के खर्च और जल्दबाज़ी में किए गए निवेश पर दोबारा विचार करें।
मीन
अच्छे संपर्कों और लगातार प्रयास से लाभ के अवसर बन सकते हैं। अवसर बढ़ें तो भी अपनी साधना में नियमितता रखें।
2027 में दुनिया के लिए क्या संकेत हैं?
मुंडेन ज्योतिष की मेरी व्याख्या में यूरोप और अमेरिकी महाद्वीपों के कुछ देशों के साथ एशिया के कई देशों के मतभेद बढ़ सकते हैं। भारत और चीन तकनीक के क्षेत्र में तेज़ी से आगे बढ़ सकते हैं। साथ ही दोनों देशों और उनके कुछ पड़ोसियों में घरेलू तनाव और सामाजिक अशांति के दौर देखने को मिल सकते हैं।
तकनीक और अंतरिक्ष के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा तेज़ हो सकती है। रणनीतिक हितों को लेकर देशों का रुख भी अधिक आक्रामक हो सकता है। रूस और उसके आसपास के क्षेत्र में किसी प्रमुख सार्वजनिक हस्ती से जुड़ी बड़ी घटना पर भी मेरी नज़र रहेगी।
इस दौरान तंत्र-मंत्र और काले जादू की चर्चाएँ बढ़ सकती हैं। अगर कोई इन बातों का डर दिखाकर आपके फैसलों को प्रभावित करना चाहे, तो शांत रहें। अपना ध्यान उन कामों पर रखें जो आपके हाथ में हैं। नीयत साफ रखें, अपना वचन निभाएँ, सच्चे मन से प्रार्थना करें और अपनी क्षमता के अनुसार दान करें।
जन्मकुंडली में राहु–केतु की स्थिति चुनौतीपूर्ण हो, तब भी आपके अपने कर्म मायने रखते हैं।
#astrologerjagjit
7817211300
Comments
Post a Comment